Neemuch News: जिले में आंधी के साथ हुई बारिश, पेड़ भी गिरे
Neemuch News: जिले में शुक्रवार को सुबह से गर्मी तेज रही और तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। शहर में काले बादल छाने लगे। शाम 4.30 बजे बाद तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। 15 से 20 मिनट अच्छी बारिश हुई जिससे मौसम ठंडा हो गया। जीरन में आंधी के साथ आधे घंटा बारिश हुई।
इसने क्षेत्र को तरबतर कर दिया व वातावरण को ठंडा और खुशनुमा बना दिया। जीरन-कुचड़ौद मार्ग पर पेड़ गिरे। एक घंटे बाद जेसीबी से पेड़ों को हटाकर यातायात शुरू किया। मौसम विभाग के अनुसार नीमच में शनिवार से बारिश कीस्थिति बन रही है। 15 से जिले में जोरदार बारिश की की संभावना है।भोपाल मौसम विभाग के अनुसार अभी एक टर्फ लाइन राजस्थान से होते हुए विदर्भ के ऊपर तक जा रही है।
वहीं एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन राजस्थान पर बना है। दो दिन में उड़ीसा, छत्तीसगढ़ के कुछ भागों तक मानसून आगे बढ़ने की संभावना है। इसके चलते प्रदेश में 14 जून से बारिश व आंधी-तूफान की एक्टिविटी शुरू होगी। आने वाले सप्ताह बारिश की संभावना मजबूत होती जाएगी। तीन दिन बाद प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश की संभावना है। जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।