{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Neemuch Weather: नीमच शहर में जमकर बरसे मेघा, सड़के हुई पानी से लबालब 

सिंगोली के धारड़ी में बिजली गिरने से एक पांच साल के बालक की मौत हो गई। नीमच में शाम को आधे घंटे तेज बारिश ने ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खोल दी। जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। मौसम विभाग के अनुसार 3 से 4 दिन और आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है।
 

Neemuch news: नीमच जिले में मई के शुरू से मौसम बदला नजर आ रहा है। गर्मी में बारिश जैसी स्थिति बनी गई है। नीमच शहर में गुरुवार सुबह 8 बजे तक 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिक 44 मिमी यानी डेढ़ इंच बारिश दर्ज की गई। गुरुवार को सुबह हल्का मौसम साफ रहा। दोपहर बाद काले घने बादल छाने लगे।

सिंगोली के धारड़ी में बिजली गिरने से एक पांच साल के बालक की मौत हो गई। नीमच में शाम को आधे घंटे तेज बारिश ने ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खोल दी। जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। मौसम विभाग के अनुसार 3 से 4 दिन और आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है।

शहर में तीन-चार दिन से ओलावृष्टि और बारिश का दौर जारी

शहर 3-4 दिन से बारिश व ओलावृष्टि हो रही है। इससे तापमान भी कम हो गया है। अधिकतम तापमान 31 एवं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री से नीचे हैं। गुरुवार को सुबह मौसम हल्का साफ रहा। सुबह हल्की धूप निकली लेकिन दोपहर बाद वापस काले बादल छाने लगे। शाम 4.25 बजे आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। यह इतनी तेज थी कि देखते ही देखते शहर के नया बाजार बड़े बालाजी के सामने, मुख्य चौराहा फव्वारा चौक, फल मंडी, नीमच सिटी प्रताप मार्केट सहित जगह-जगह सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई।

मुख्य मार्गों पर आमजन को हो रही है परेशानी

मुख्य मार्गों पर आधा से एक फीट तक पानी बहने लगा। इससे आमजन को परेशानियों का समाना करना पड़ा। बारिश देख ऐसा लगा मानो अभी गर्मी नहीं सावन माह चल रहा है। गुरुवार को आधे घंटे में एक इंच से अधिक बारिश हुई। उसके बाद देर शाम तक रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा।