नीमच जिले में लगातार हुई 3 दिन की बारिश से खेतों में भरा पानी
Jun 22, 2025, 19:40 IST
Neemuch News: तहसील क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से सभी खेत बोवनी के लिए तैयार हो चुके हैं। शनिवार सुबह 5 बजे से भी जावद व आस-पास इलाके में जोरदार बारिश हुई। इसके कारण खेतों में पानी भर गया। मानसून सक्रिय होने से किसान खरीफ फसलों की तैयारी में जुट गए हैं। जावद क्षेत्र में अत्यधिक मात्रा में मक्का, सोयाबीन, बाजरा, ज्वार, मूंगफली की फसलें मुख्य रूप से उगाई जाती हैं। किसान भरत पटेल ने बताया कि खेत तो गर्मी में तैयार कर लिए थे अब मानसूनी बारिश हो गई है। सभी खेतों में पर्याप्त पानी है। अब बुवाई करने में कोई समस्या नहीं है। सभी किसान खेत सूखने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद बोवनी शुरू की जाएगी।