{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Neemuch News: 2 घंटे तेज बारिश से आस पास के इलाको में भरा पानी 

 

Neemuch News: जिले में प्री-मानसून की एक्टिविटी बनी हुई है। शहर र में में सुबह से शाम तक बादल छाए रहे। इसके चलते अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया। मोरवन क्षेत्र में 2 घंटे तेज बारिश के चलते जंगलों से नालों में पानी आने लगा है। इससे मोरवन बांध में पानी की आवक शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार 4 दिन से मानसून मुंबई पर ठहरा हुआ है और कमजोर हो गया है। इसे नीमच तक आने में 9 से 10 दिन का समय लगेगा। तब तक जिले में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

मंगलवार को भी जिले में सुबह से शाम तक बारिश की स्थिति बनी रही। नीमच में सुबह 9 बजे से काले बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। इसके चलते दोपहर 4.15 बजे अधिकतम तापमान भी 33.5 डिग्री ही दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री रहा। मनासा व रामपुरा में सुबह करीब डेढ़ घंटे बारिश हुई।

वहीं जावद विधानसभा में जावद, मोरवन व आसपास के क्षेत्र में 2 घंटे तेज बारिश दर्ज हुई। इससे मनासा में खेतों में पानी भराने लगा है और बोवनी की स्थिति बन गई है। मोरवन में सुब सुबह 7 बजे बसेड़ी भाटी में तेज बारिश हुई। वहीं जंगल की तरफ से आने वाला पानी बांध तक पहुंच रहा है। दोपहर में फिर से 30 मिनट तक बारिश हुई।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीपी पचौरी ने बताया कि किसान अभी बोवनी ना करें। यह प्री-मानसुन की बारिश है। कहीं-कहीं अच्छी बारिश हो गई है लेकिन इससे जमीन की गर्मी निकलेगी। इससे बीज खराब हो सकते हैं। इसलिए किसान 15 से 20 जून तक अच्छी बारिश होने के बाद ही बोवनी करें।