{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Neemuch News: नीमच शहर से 42 खिलाड़ी नेशनल पेंटाथलॉन चैम्पियनशिप के लिए रवाना इंदौर में 5 से 7 अक्टूबर तक होगी 14वीं मॉडर्न स्पर्धा

 

Neemuch News: नीमच शहर से स्विमपलाय स्पोर्ट्स क्लब के 42 खिलाड़ी 14वीं मॉडर्न पेंटाथलॉन (बायथले-ट्रॉयथले) नेशनल चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए इंदौर रवाना हो गए।

प्रतियोगिता 5 से 7 अक्टूबर तक होगी। इसमें देशभर से लगभग 450 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। टीम मैनेजर मयंक कटारिया और नितेश शर्मा के नेतृत्व में विदा किया। वाटर स्पोर्ट्स मेंटोर प्रभु मूलचंदानी और मोटिवेटर राकेश कोठारी ने बताया कि अंडर-09 वर्ग से यशवी शर्मा, भव्या जोशी, शौर्यवर्धन गहलोत और तनुष मित्तल शामिल हैं। अंडर-11 गर्ल्स वर्ग में छवि बैरागी, प्रकृति पाटीदार और सिद्धिका यादव हैं। जबकि अंडर-11 बॉयज वर्ग में आरव बाफना, निद्धिश्वरम राठौर, भाव्यांश पटेल, नमन गेहलोत और हरमन सिंह शामिल हैं।

अंडर-13 गर्ल्स वर्ग से रिधि राठौर, कनिष्का गहलोत, भव्या गोदावत, अधीश्री पाटीदार, अस्मि भटनागर और जिनिशा आंजना प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इसी वर्ग के बॉयज में लक्ष्य धारवाल, अभिषेक जाटव, मनन गुरुंग और रोहित धनगर शामिल हैं। अंडर-15 गर्ल्स वर्ग में स्तुति अग्रवाल, अस्मि कटारिया, जसलीन कौर और जसमीत कौर हैं। अंडर-15 बॉयज वर्ग से हेमन्त माली, अनुज मोहिल और भव्यादित्य सिंह राठौर का चयन हुआ है। अंडर-17 गर्ल्स वर्ग में कनकश्री धारवाल, प्रथा हारोड और जितिका यादव शामिल हैं। अंडर-17 बॉयज्ज वर्ग से आरव शर्मा, पृथ्वीराज हारोड, आयुष शर्मा और आरुष गोदावत प्रतियोगिता में भाग लेंगे। अंडर-19 गर्ल्स वर्ग में भूमि अग्रवाल और बॉयज वर्ग में सिद्धान्तसिंह जादौन शामिल हैं। सीनियर वर्ग से समीप्रतापसिंह जादौन और मास्टर्स ओपन वर्ग से डॉ. मयंक राठौड़, डॉ. सुमन भंडारी, सुधा नवले तथा धीरेन्द्र कुमार गेहलोत टीम का हिस्सा हैं।