गरोठ विधानसभा उप चुनाव में भाजपा विजयी
Jul 1, 2015, 12:00 IST
मंदसौर में मतगणना शांतिपूर्वक सम्पन्न
मंदसौर,30 जून(इ खबरटुडे)। जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 227-गरोठ में हुए उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी विजयी हुई है। भारतीय जनता पार्टी के श्री चंदरसिंह सिसोदिया 12 हजार 945 मत से विजयी घोषित किये गये। मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के श्री सिसोदिया को 81 हजार 449 और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के श्री सुभाष कुमार सोजतिया को 68 हजार 504 मत प्राप्त हुए। इस उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 52.26 प्रतिशत तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 43.96 प्रतिशत वोट मिले। मतगणना में कुल एक लाख 53 हजार 925 विधिमान्य मत पाये गये। मन्दसौर जिला मुख्यालय स्थित राजीव गाँधी शासकीय महाविद्यालय में आज सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम को स्ट्रांग रूम से बाहर निकाला गया। इस दौरान वहाँ भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी और प्रत्याशी अथवा उनके प्रतिनिधि मौजूद थे। मतगणना के लिए 7-7 टेबिल दो कक्ष में लगाई गई थी। मतगणना 19 चक्र में हुई। मतगणना में एक भी डाक-मतपत्र नहीं था। यहाँ 1924 मतदाता ने नोटा के बटन का उपयोग किया। उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन 2013 में गरोठ में भारतीय जनता पार्टी को 55.50 प्रतिशत अर्थात 88 हजार 525 तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 39.35 प्रतिशत अर्थात 62 हजार 770 मत प्राप्त हुए थे। आम चुनाव में भाजपा के श्री राजेश यादव 25 हजार 755 मत से विजयी हुए थे।मतों का विवरण
क्र. नाम राजनैतिक दल मत 1. श्री चंदर सिंह सिसोदिया भारतीय जनता पार्टी 81449 2. श्री सुभाष कुमार सोजतिया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 68504 3. श्री अब्दुल रशीद निर्दलीय 1416 4. श्री देवीलाल धाकड़ निर्दलीय 652 5. श्री प्रहलाद सिंह चौहान निर्दलीय 275 6. श्री बालाराम निर्दलीय 268 7. श्री मेहमूद निर्दलीय 509 8. श्री श्यामलाल मालवीय निर्दलीय 852 9. विधिमान्य मत 1,53,925 10. नोटा 1924