चार फर्जी एडवाइजरी सेंटर पर पुलिस का छापा, 120 लड़के-लड़कियों को किया गिरफ्तार
Jan 8, 2025, 17:14 IST
उज्जैन,08 जनवरी (इ खबर टुडे)। उज्जैन पुलिस ने बुधवार को शहर में चल रहे चार फर्जी एडवाइजरी सेंटर पर छापा मारा। पुलिस ने यहां काम करने वाले 120 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही सेंटर्स से कम्प्यूटर और अन्य डाक्यूमेंट भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस को शिकायत मिली थी कि शहर में फर्जी एडवाइजरी सेंटर चल रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने आज इनमें छापा मारा। छापे के दौरान चार सेंटर में कुल 120 लोग काम करते हुए मिले। अब पुलिस इनसे पूछताछ कर पता लगा रही है कि वे कैसे इन सेंटर्स में क्या-क्या और कैसे काम करते थे।