{"vars":{"id": "115716:4925"}}

अब पशुओं को परेशान नहीं करेंगी मक्खियां,मक्खी भगाने का खास जुगाड़

 

Flies will no longer disturb the animals.

गाय और भैंसों को मक्ख्यिां खासा परेशान करती हैं। दिन-रात हर समय चिपकी रहती हैं। अब मक्खियां परेशान नहीं कर पाएंगी। मक्खियों की वजह से विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलती है और यह मक्खियां पशुओं को बहुत ज्यादा परेशान करती है, उन्हें खाने-पीने में भी परेशान करती है, आंखों में घुस जाती है तथा काटती भी है, जिससे पशु बीमार भी हो सकते हैं तो अगर आप मक्खियों के समस्या से परेशान है तो चलिए इस लेख में आपको मक्खी भगाने का जुगाड़ बताते हैं। मुखिया गर्मी, बरसात में बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैं। जिससे पशुओं के साथ-साथ इंसानों को भी समस्याएं होती हैं।

मक्खी भगाने का खास जुगाड़
मक्खी भगाने का एक जुगाड़ है जो तेजी से इस समय वायरल हो रहा है। क्योंकि इस समय मक्खियों की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। इसमें पशुओं के शरीर पर खासकर उनके माथे पर एक टेप चिपकाया जा रहा है। यह एक खास किस्म का टेप होता है, जिस पर मक्खियां चिपक जाती है और दोबारा निकल नहीं पाती। इससे मक्खियां धीरे-धीरे कम होती जाती है और पशुओं के आंख में भी नहीं घुसती है। इस टेप को पशु के माथे पर या पीठ पर लगाया जा सकता है। जिससे मच्छर, मक्खी सब इसमें चिपक जाएंगे और मक्खी मारने भगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस तरह का टेप घर पर भी बना सकते हैं। इसमें रंग-बिरंगे कागजों में ग्लू लगाया जाता है, लेकिन इसे सावधानी पूर्वक बांधना चाहिए ताकि किसी भी हालत में यह पशु के शरीर से ना निकल सके। तभी तो माथे पर लगाना चाहिए और किसी चीज की मदद से इसे बांध दें। यदि यह निकल जाएगा तो पशु इसे खा भी सकते हैं। इसलिए इस बात का ध्यान रखें। यदि पशु इसे खा लेते हैं तो उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

कैसे काम करेगी यह टेप
यह आम टेप नहीं होता। इसमें एक तरह का ग्लू लगा होता है जो की चिपचिपा पदार्थ होता है। यह अगर हाथों में लग जाता है तो आसानी से साफ भी नहीं होता है। इसमें कीड़े चिपक जाते हैं तो दोबारा उडऩे की संभावना नहीं रह जाती है। इस ग्लू को अगर हाथ में लगा लिया जाए तो फिर तेल या अन्य साबुन के मदद से ही छूटता है। इस टेप में मक्खियां भी चिपक जाती है।