{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Porn movies:जिला आबकारी अधिकारी के खिलाफ यौन शोषण का आरोप,पोर्न मूवी दिखा कर करता था अप्राकृतिक कृत्य

 

इंदौर,02जुलाई (ई खबर टुडे)। जिला आबकारी अफसर विनय रंगशाही के खिलाफ भंवरकुआं थाने में प्रकरण दर्ज करवाने वाली महिला ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। कोर्ट के समक्ष दर्ज करवाए बयानों में महिला ने कहा कि विनय से प्रीतमलाल दुआ सभागृह में वरिष्ठ भाजपा नेता किरण बेदी के व्याख्यान में दोस्ती हुई थी। आरोपित ने उससे प्रेम संबंध बनाए और विभिन्न् जिलों में शासकीय आवास पर बुलाकर दैहिक शोषण किया। महिला का आरोप है कि विनय पोर्न मूवी दिखा कर अप्राकृतिक कृत्य करता था। उसने एक सामाजिक संस्था में शादी कर ली थी।

भंवरकुआं थाना पुलिस ने कौशल्यापुरी निवासी 29 वर्षीय महिला की शिकायत पर 26 जून को आलीराजपुर के जिला आबकारी अफसर (डीईओ) विनय रंगशाही, उसके पिता अशोक रंगशाही (रिटायर्ड डीएसपी) और उसकी मां शीतल निवासी ट्रेजर फैंटेसी टाउनशिप राऊ के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने धारा 161 के तहत् बयान लिए तो महिला ने कहा कि करीब 10 साल पूर्व प्रीतमलाल दुआ सभागृह में किरण बेदी के व्याख्यान थे। उस वक्त वह डीएवीवी में नौकरी करती थी। विनय से एक दोस्त के जरिए मुलाकात हुई और दोनों प्रेम करने लगे। विनय इस दौरान डिंडोरी, खंडवा, भिंड सहित कईं जिलों में पदस्थ रहा और अपने शासकीय आवास पर बुलाकर पोर्न मूवी दिखा अप्राकृतिक कृत्य करता था। उसने यह भी कहा कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई लेकिन विनय ने बुखार की गोलियां बता कर गर्भपात करवा दिया।

बगैर तलाक दूसरी शादी करने पर खुली अफसर की पोल
महिला के मुताबिक विनय ने भीमघाट स्मारक समिति बुध सोसायटी महाराष्ट्र में शादी कर ली थी। शादी के कुछ समय बाद ही वह मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करने लगा। विनय का पिता अशोक रंगशाही (रिटायर्ड डीएसपी) ने उसके पीछे गुंडे लगा दिए। वह तलाक लेने की धमकी देने लगा और उसके साथ कईं बार मारपीट भी की। महिला को कुछ समय पूर्व ही पता चला कि विनय ने दीपांता नामक महिला से शादी कर ली है और उसकी एक बेटी भी है। उधर अशोक रंगशाही और शीतल की विशेष न्यायाधीश देवेंद्र गुप्ता ने अग्रिम जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है। पुलिस ने विनय को बयानों के लिए नोटिस जारी कर दिया है।