{"vars":{"id": "115716:4925"}}

आर्य समाज द्रारा अथर्ववेद परायण यज्ञ का अयोजन

 
मेघनगर,22 अप्रैल(इ खबरटुडे)।ग्राम अन्तर वेलिया तहसील मेघनगर जिला झाबुआ मे नवरात्री के उपलक्ष्य मे अथर्ववेद परायण यज्ञ का अयोजन आर्य समाज अन्तर वेलिया के द्रारा किया गया।इसमें ग्राम अन्तरवेलिया के साथ आस-पास के ग्राम एवं फालियों के ग्रामीणों ने सपरिवार बंडे उत्साह एंव श्रद्धा के साथ यज्ञ  मे भाग लिया। यज्ञ का संचालन वेद प्रकाश वसूनिया सुपुत्र वरंसिहं भगत द्वारा किया गया
कई व्यक्तियों ने शराब एवं माॅस भक्षण छोडने का संकल्प लिया
यह कार्यक्रम इस क्षेत्र मे प्रथम नवनिर्मित यज्ञशाला मे सम्पन्न किया गया। यज्ञ मे प्रतिदिन 30से40 नर-नारियों ने भाग लिया,जिसमें प्रतिदिन कम से कम 8-10 जोडे, यजमान बनते रहे। यज्ञ मे 50 किलो घी का उपयोग किया गया। इस यज्ञ से क्षेत्र के वनवासी क्षेंत्र मे नया उत्साह एवं यज्ञ के प्रति भावना जाग्रत हुई।इसके फलस्वरुप कई व्यक्तियों ने शराब एवं माॅस भक्षण छोडने का संकल्प लिया। साथ ही बताया गया कि देवी पर बकरे,मुर्गे की बलि चढाना पाप है।
अंितम दिन वरंसिह भगत के द्वारा सामूहिक भोज का आयोजन किया।वरसिंह भगंत अंतरवेलिया,कल्याणपुरा,देवर बडी एवं तहसील मेघनगर झाबुआ के अन्य ग्रामो मे निरन्तर प्रचार कर ग्रामिणो को बुराईयाॅ छोडने एवं कर्म मे आस्था जाग्रत करते रहते है।