{"vars":{"id": "115716:4925"}}

अनियंत्रित होकर पलटी बस, 10 यात्री घायल

 
दमोह 27 फरवरी(इ खबरटुडे)।रनेह से दमोह की ओर आ रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें दस यात्री घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल हटा में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार बस क्रमांक एमपी 20 ई 6164 शनिवार की सुबह दस बजे रनेह से दमोह की ओर आ रही थी। हटा के ककराई में पहुंचते ही बस अनियंत्रित हो गई और जाकर सड़क किनारे जमे पत्थरों से जा टकराई। हादसे में दस यात्री घायल हो गए।