मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर फिर बजने वाली है शहनाई, जानिए कौन है होने वाली बहू इशिता यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के घर एक बार फिर से शहनाई बजने वाली है। मुख्यमंत्री के छोटे बेटे डॉक्टर अभिमन्यू यादव शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। भोपाल के मुख्यमंत्री आवास पर डॉक्टर इशिता यादव से उनकी सगाई हुई।
इशिता खरगोन जिले के सेल्दा निवासी दिनेश यादव की बेटी हैं। इस सगाई समारोह में परिवार के गरीबी सदस्य मौजूद रहे और दोस्त रिश्तेदार भी आए हुए थे। सगाई समारोह की जानकारी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है।
दोनों करते हैं मेडिकल फील्ड में काम
मोहन यादव के छोटे बेटे अभिमन्यु सर्जन हैं।उन्होंने मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस) की पढ़ाई की है। अभिमन्यु यादव एक समाजसेवी भी है और अक्सर समाज सेवा करते रहते हैं। उनकी होने वाली पत्नी इशिता यादव भी मेडिकल फील्ड से जुड़ी है।
दोनों की सगाई बेहद ही सादगी पूर्ण हुई। इस दौरान भाजपा के कई बड़े मंत्री और नेता शामिल हुए थे इसके साथ ही परिवार की खास सदस्य शामिल हुए थे।
मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर दोनों के सगाई की जानकारी दी। आपको बता दे की मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके बेटे और एक बेटी की शादी हुई थी जो की बेहद सादगी पूर्ण हुई थी। उम्मीद है कि यह शादी भी सादगी पूर्ण नहीं होगी हालांकि अभी शादी कब होगी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।