MP Mandi Bhav: MP में तुवर व मूंग दाल के दाम हुए कम, आपूर्ति बढने के कारण दाम हुए कम
MP News: मध्यप्रदेश के इंदौर में आवक बढ़ने से साथ मांग कमजोर रहने से तुवर दाल और मूंग दाल के भाव में 100 से 150 रुपए क्विंटल की गिरावट आई। उधर गर्मी की नई मूंग की छिलका दाल का मुहूर्त हुआ। मुहूर्त में मूंग दाल बालाजी पल्सेस की दलाल पंकज अग्रवाल के मार्फत किरण इंटरप्राइजेज के अतुल रमेश अग्रवाल को 9201 में मुहूर्त में सौदा हुआ।
दलहन: चना कांटा 6150 से 6200, विशाल 5850 से 5950, डंकी 5100 से 5400, मसूर 6200, तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 6900, महाराष्ट्र लाल 7000 से 7200, कर्नाटक 7100 से 7200, निमाड़ी 6400 से 6900, मूंग बेस्ट 8000 से 8100, एवरेज 7000 से 7500, उड़द बोल्ड नया 8000 से 8200 रुपए क्विंटल।
दालें: चना दाल 7300 से 7500, बोल्ड 8000 से 8100, मसूर दाल बोल्ड 7800 से 7900, तुवर दाल सवा नंबर 8100 से 8200, फूल 9300 से 9500, बेस्ट तुवर दाल 9900 से 11000, ब्रांडेड तुवर दाल 11400, मूंग दाल मीडियम 8800 से 9000, बोल्ड 9200 से 9400, मूंग मोगर 9700 से 9800, बोल्ड 9900 से 10100, उड़द दाल मीडियम 9000 से 9200, बोल्ड 9300 से 9600, उड़द मोगर 10000 से 10100, बोल्ड 10200 से 10400 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (42-44) 11600, (44-46) 11300, (58-60) 8850, (60-62) 8750 रुपए।
लहसुन के भाव में उछाल
देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में लहसुन के भाव में जोरदार उछाल आया। प्याज और आलू के भाव स्थिर रहे। इंदौर मंडी में 6 हजार बोरी लहसुन आई। लहसुन ऊंटी 10000 से 10,100, देशी बोल्ड 8000 से 9000, बारिक 5000 से 6500, आलू चिप्स 1200 से 1400, ज्योति 1200 से 1350, प्याज महाराष्ट्र का 1100 से 1200, देशी 900 से 1200 रुपए क्विंटल रहा।