{"vars":{"id": "115716:4925"}}

आदिवासी परिवार और सरदार-पंच मिलकर सुलझाते हैं समस्याएं, 29 साल में कोई विवाद थाने नहीं पहुंचा

 

Chhatarpur News: पन्ना रोड पर 47 आदिवासी परिवार 29 साल से आपस में मिलजुल कर रह रहे हैं। यहां तक कि इनका एक भी विवाद थाने तक नहीं पहुंचा है। यदि कभी कोई विवाद होता है, तो कबीले के सरदार और पंच मिलकर उसे सुलझा लेते हैं। इन परिवारों का भरण-पोषण लोहे की सामग्री से होता है, जो आदिवासी महिलाएं अपने हाथों से बनाती हैं। ये महिलाएं हाट बाजारों में हसिया, कुल्हाड़ी, झरिया और अन्य सामान बेचकर परिवार चलाती हैं।

कबीले के सरदार मान सिंह आदिवासी (लोह पीटा) ने बताया कि उनके कबीले में विवाद बहुत कम होते हैं। यदि कोई घरेलू विवाद होता है, तो कबीला सरदार और पंच बैठकर दोनों पक्षों की बात सुनते हैं। जो गलती करता है, उसे समझाया जाता है और विवाद सुलझ जाता है। यह परंपरा बहुत पुरानी है और सभी सदस्य इसका पालन करते हैं। इसके कारण इन परिवारों के बीच शांति बनी रहती है और कोई भी मामला पुलिस तक नहीं पहुंचता।