{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Today soybean bhav : सोयाबीन की आवक बढ़ने से भाव में गिरावट ,देखें आज के ताजा भाव

 

मौसम साफ होते ही कृषि उपज मंडियों में सोयाबीन की आवक बढ़ गई है। भाव में 50 रुपए की गिरावट आ गई। प्लांट ने 75 रुपए भाव खरीदी के कम किए।

गुरुवार को कृषि उपज मंडी में डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक का सोयाबीन नीलामी में किसानों ने बेचा। 5000 क्विंटल से अधिक के सोयाबीन के सैंपल भी स्टॉक वालों के भाव 1 दिन में 100 रुपए कम कर दिए और खरीदने में भी आनाकानी होने से तेज व्यापार का अभाव बन गया। एमपी सहित महाराष्ट्र में भी 75 रुपए की भाव कमी आ चुकी है।

स्टॉक वालों को तेजी के चांस 2 दिन तक मिले लेकिन अधिक तेजी के आशा में गुरुवार को 100 रुपए कम भाव पर सौदे करना पड़े। सोयाबीन की तेजी अनिश्चित होने से भाव वृद्धि की स्थिति भी नहीं बताई गई है। भारी मात्रा में तेल आयात की खबर से सीड्स व्यापार कमजोर पड़ गया है।

सोयाबीन कारोबारी अमर अग्रवाल ने बताया मंडी में 50 रुपए और प्लांट ने 75 रुपए क्विंटल भाव कम कर दिए हैं। इधर, नीमच के प्लांट में 4725 रुपए भाव ऑफर जारी किए हैं। इसमें और भी गिरावट की स्थिति बताई जा रही है।


छावनी अनाज मंडी में सोयाबीन 4300 से 4550। 

नीमच अनाज मंडी में सोयाबीन 4000 से 4700। 


उज्जैन मंडी में सोयाबीन 4000 से 4600।