{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Today mandi bhav : सोयाबीन 4600, तो तारामीरा 6290 रुपए बिका,देखें आज मक्का, मसूर, लहसुन ,अलसी, सरसों, प्याज ,तुलसी सहित मध्य प्रदेश में फसलों के भाव

 

Today mandi bhav Madhya Pradesh : अमेरिका 2024 में दुनिया का सबसे बड़ा मक्का निर्यातक और दूसरा सबसे बड़ा सोयाबीन निर्यातक रहा है। लेकिन अमेरिका की टैरिफ नीति और चीन के साथ तनाव के कारण चीन अब अमेरिका की जगह ब्राजील से सोयाबीन मंगाने लगा है। ऐसे में अमेरिका भारत को एक बड़े संभावित बाजार के रूप में देख रहा है। लेकिन भारत की जरूरतें और स्थिति इससे अलग हैं।

भारत को इन फसलों की फिलहाल आयात की जरूरत नहीं है, और देश में जीएम फसलों को लेकर आम जनमानस, वैज्ञानिक और पर्यावरण संगठनों में विरोध भी है। सरकार का रुख साफ है कि जब तक वैज्ञानिक और सामाजिक सहमति नहीं बनती, तब तक जीएम फसलों के आयात की इजाजत नहीं दी जाएगी। यह मुद्दा केवल व्यापार का नहीं, बल्कि देश की नीति, सुरक्षा और किसानों के हित से जुड़ा है। इसलिए फिलहाल इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।


 मक्का 1900 से 2410, उड़द 4400 से 5500, सोयाबीन 3900 से 4510, गेहूं 2500 से 3017, चना 5400 से 6051, मसूर 6551 से 7951, धनिया 6300 से 7251, लहसून 1851 से 8551, मैथी 4163 से 5350, अलसी 6941 से 7641, सरसों 6461 से 6761, तारामीरा 5388 से 6290, इसबगोल 8000 से 10481, प्याज 230 से 1002, कलौंजी 15400 से 20299, तुलसी बीज 10000 से 10599, डॉलर चना 5600 से 9300, तिल्ली 7373 से 9401. मटर 3372 से 3999, असालिया 4700 से 6600, चिया 11001 से 19000, मूंगफली 4201 से 4782. किनोवा 2200 से 2549 रुपए।

रतलाम मंडी

गेहूं लोकवन 2425 से 3040. मक्का 2176, चना इटालियन 5403 से 6100, चना डालर 6451 से 9200, सोयाबीन पीला 3000 से 4625, मटर 3401 से 5103, लहसुन 1380 से 9740, प्याज 399 से 1481 रुपए।

नामली मंडी

गेहूं लोकवन 2570 से 2830, सोयाबीन पीला 3856 से 4483, लहसून 1000 से 9100, प्याज 1201 से 450 रुपए।

उज्जैन मंडी

गेहूं लोकवन 2810 बोरी 2750 से 3046 गेहूं मालवराज 2700 से 2768 गेहूं पूर्णा 2710 से 2800 गेहूं गज्जर मिल 2660 से 2690 गेहूं देशी मिल 2680 से 2710 सोयाबीन 2063 बोरी 4142 से 4641 चना 4 बोरी 5511 से 6030 चना डालर 16 बोरी 5644 से 9790 तिल्ली 1 बोरी 5361 बटला 1 बोरी 3620 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे। आलू आवक 500 कट्टे 500 से 1250 प्याज आक्क 11250 कट्टे 400 से 1350 लहसुन 1800 कट्टे 1500 से 7600 रुपए के भाव रहे।