मप्र में ई-रिक्शा के लिए लागू होगी ये नई व्यवस्था, नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई, पढ़े पूरी खबर
मध्य प्रदेश में ई रिक्शा को लेकर नया नियम लागू किया जाएगा। राजधानी भोपाल में 12000 ई रिक्शा यातायात में बड़ी समस्या बन गई है। ई रिक्शा के व्यवस्थित संचालन के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नई व्यवस्था बनाई है। अब कलर कोड, QR कोड और डिवीजन के आधार पर नया रूट तय किया जाएगा। अब राजधानी भोपाल में ई रिक्शा को आवासीय कॉलोनी और उससे जुड़ने वाली गलियों में चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
लागू होगी नई पॉलिसी
ई रिक्शा के संचालन के लिए नई पॉलिसी में रजिस्ट्रेशन और परमिट अनिवार्य होगा, इसके साथ ही साथ कलर कोडिंग और ज़ोनिंग व्यवस्था भी लागू होगी।पूरे भोपाल शहर को विभिन्न जोन में विभाजित किया जाएगा और प्रत्येक जोन के लिए एक विशिष्ट रंग कोड लागू किया जाएगा।
क्यों बनाया जा रहा है नया नियम?
यातायात भीड़ कम करना
विशिष्ट प्रमुख मार्गों पर ई रिक्शा की आवाजाही को प्रतिबंधित करना।
ई रिक्शा के लिए प्रतिबंधित मार्ग बनाना।
ई रिक्शा के लिए बनाया जाएगा जोन डिविजन
भोपाल शहर को जोन में विभाजित करके ई रिक्शा को विशिष्ट जोन और मार्गों पर चलने के लिए जोन बनाया जाएगा। चालकों को विशिष्ट कलर कोड और स्टीकर आवंटित किया जाएगा। अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 27 तारीख को इसपर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
क्यों बनाया गया है नया नियम
नया नियम बनाने का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के यातायात व्यवस्था को अच्छा बनाना है ताकि सफर के दौरान यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। कई बार भीड़भाड़ वाले इलाकों में ई रिक्शा जाने से एक्सीडेंट हो जाता था। भीड़भाड़ वाले इलाकों में अब ई रिक्शा नहीं जाएगी। 27 जून को इसके लिए आखिरी बैठक होगी इसके बाद नया नियम और इसके लिए जुर्माना लागू कर दिया जाएगा।