{"vars":{"id": "115716:4925"}}

मानसून में जन्नत से कम नहीं लगती मप्र की ये जगहें, यहां की हरियाली मोह लेगी मन, परिवार के साथ जरूर करें यहां की यात्रा

 

बरसात की शुरुआत हो चुकी है। झमाझम बारिश का दौर जारी है। इस मौसम में मध्य प्रदेश के कई टूरिस्ट पैलेस की खूबसूरती हद से ज्यादा बढ़ जाती है। इन टूरिस्ट पैलेस पर आप अपने परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। यहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी।


मानसून में स्वर्ग की तरह खूबसूरत हो जाती है मप्र की ये जगहे 

 पंचमढ़ी 

 पंचमढ़ी मध्य प्रदेश का सबसे खूबसूरत टूरिस्ट पैलेस है। इसे सतपुड़ा की रानी भी कहा जाता है।सतपुड़ा रेंज के भीतर आप अनोखे झरने, हरे भरे जंगल और प्राचीन गुफाएं देख सकते हैं। मानसून में सतपुड़ा की  खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है।


तामिया 


 प्रकृति के गोद में बसा तामिया मध्य प्रदेश का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह उन लोगों के लिए बेहद खास है जो एडवेंचर का मजा लेना चाहते हैं। प्रकृति के गोद में बस यह हिल स्टेशन आपको शांति और सुकून देगा। मानसून में यहां का वाटरफॉल बेहद खूबसूरत दिखता है। पूरे परिवार के साथ आप इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर  सुकून के पल बिता सकते हैं।


 चंदेरी


 जब भी लोग मध्य प्रदेश का नाम लेते हैं तो एक बार चंदेरी का नाम जरूर लेते हैं। चंदेरी शहर ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह शहर 656 मीटर की ऊंचाई पर पहाड़ियों के गोद में बसा है। यहां कई प्राचीन महल है।मानसून में यहां की खूबसूरती बढ़ जाती है।


 मांडू

 मांडू मध्य प्रदेश का एक खूबसूरत टूरिस्ट पैलेस है। मानसून में यहां का नजारा बेहद मनमोहन हो जाता है। बड़े पैमाने पर टूरिस्ट मानसून में यहां घूमने आते हैं।

 अमरकंटक

 अमरकंटक मध्य प्रदेश का एक पवित्र तीर्थ स्थल भी माना जाता है। यहां नर्मदा सोन और जोहिला नदी का सोर्स है। यहां जाकर आप प्रकृति के खूबसूरती का मजा ले सकते हैं।