{"vars":{"id": "115716:4925"}}

दो हफ्तों से चना बाजार में उतार चढ़ाव, अब फिर तेजी के आसार, जानिए आज चना भाव

 

अक्टूबर के पहले पखवाड़े में चना बाजार में जोरदार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। स्थानीय बाजार की तरह दिल्ली बाजार में 6 अक्टूबर को चना 6000 रुपए प्रति क्विंटल पर खुला, जो मजबूत मांग और सकारात्मक बाजार धारणा को दर्शाता था। लेकिन मुनाफावसूली का असर अगले ही दिन साफ दिखा और 7 अक्टूबर को दाम घटकर 5925 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए।

8 अक्टूबर को बाजार में फिर से रिकवरी दर्ज की गई और भाव दोबारा 6000 रुपए तक पहुंचे। हालांकि सप्ताह के मध्य में खरीदी सीमित रही और भावों पर दबाव दिखने लगा। 11 अक्टूबर तक चना करीब 5950 रुपए पर स्थिर हो गया। इसके बाद भावों में और गिरावट दर्ज हुई।

13 अक्टूबर को चना 5850 रुपए तक फिसल गया और 16 अक्टूबर को यह महीने का सबसे निचला स्तर 5775 रुपए पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद तस्वीर बदली। मंडियों में आवक कम होने लगी और खरीदार सक्रिय हुए। मांग बढ़ने से बाजार का रुख तेजी का हो गया। नतीजन, 18 अक्टूबर तक चना 5925 रुपए तक पहुंच गया। यानी सिर्फ दो दिनों में 150 रुपए की तेजी देखने को मिली।

अनाज मंडी में अन्य फसलों के भाव

चना कोटा 5800 डंकी चना 5100 से 5300 विशाल 5625 से 5650 मसूर 5900 से 5950 तुअर मायराष्ट्र सफेद 6800 महाराष्ट्र लाल 6800 से 7000 कर्नाटक 6900 से 7100 निमाड़ी 6000 से 6700 मूंग बेस्ट गर्मी 7700 से 8000 मूंग बेस्ट बोल्ड 8100 - से 8300 एवरेज 6500 से 6700 मोगर 5500 से 6500 उड़द नया गर्मी 6500 से 7200 उड़द बोल्ड 7000 से 7500 एवरेज 6200 से 6500 हल्का उड़द 3000 से 5000 काबुली डॉलर 9000 से 9400 काबुली रशियन 5800 से 6000 बिटकी 5300 से 5600 गेहूं मिल क्वालिटी 2650 से 2675 लोकवन 2850 से 2900 पूर्णा 2800 से 2825 मालवराज 2750 से 2800 मक्का 2100 से 2150 सरसों 6800 से 7000 निमाड़ी 7100 से 7150 रायडा 6300 से 6400 करंज 4000 से 4200 टोली 4400 से 4600 तिल्ली 8000 से 8500 अलसी 7500 से 7800 सोयाबीन किसानी मंडी 4200 से 4300 नया 3700 से 4000 चना दाल 7400 से 7500 मीडियम 7600 से 7700 बेस्ट 7900 से 8100 तुअर दाल 7500 से 7700 मीडियम 8700 से 8900 बेस्ट 9500 से 9600 एक्स्ट्रा बेस्ट 10400 से 10500 ब्रांडेड 11100 मूंग दाल 9300 से 9400 बेस्ट 9700 से 9900 मूंग मोगर 9100 से 9200 बेस्ट 9500 से 9700 उड़द दाल 8700 से 8800 बेस्ट 8900 से 9100 उड़द मोगर 9700 से 9900 बेस्ट 10000 से 10100 मसूर दाल 7750 से 7850 बेस्ट 7950 से 8050 रुपए।