फूलों में बयां हुई मौसम की बदलती कहानी
Sep 18, 2025, 17:49 IST
Chhatarpur News: महाराजपुर तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों सड़क किनारे और खेतों की मेढ़ों पर कांस के सफेद झुमरनुमा फूल खिले दिखाई दे रहे हैं। प्राचीन मान्यता है कि जब कांस के फूल खिलते हैं, तो यह मानसून के जाने और शरद ऋतु के आगमन का संकेत होता है।
कांस के फूलों की यह परंपरा कवियों और साहित्यकारों में भी प्रसिद्ध रही है। महाकवि कालिदास और तुलसीदास ने अपने ग्रंथों में इसके खिलने का उल्लेख किया है। साथ ही, रविंद्रनाथ टैगोर ने भी अपनी कविताओं में कांस के फूल की खूबसूरती का वर्णन किया है। इन फूलों की उपस्थिति न केवल प्राकृतिक सौंदर्य बढ़ाती है, बल्कि मौसम बदलने का सूचक भी मानी जाती है।