मप्र में यहां होगा सिक्स लेन हाईवे का होगा निर्माण, इन शहरों की बढ़ेगी कनेक्टिविटी, जानिए पूरी खबर
MP News: उज्जैन से इंदौर के बीच सिक्स लेन हाईवे का निर्माण होगा। सिंहास्थ से पहले इस हाईवे का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस 6 लेन हाईवे के निर्माण से कई जिलों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी।
Jul 3, 2025, 15:51 IST
MP News: मध्य प्रदेश सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर राज्य की सड़क व्यवस्था को सुधारने में लगी है। राज्य को एक नई सिक्स लाइन हाईवे की सौगात मिलने वाली है । 624 करोड रुपए खर्च करके इस सिक्स लेन हाईवे का निर्माण किया जाएगा। इस हाइवे के निर्माण से इंदौर और उज्जैन समेत मध्य प्रदेश के कई बड़ी शहरों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी।
काटे जाएंगे हजारों पेड
इंदौर से उज्जैन तक बनने वाले इस सिक्स लाइन हाईवे पर आने वाले हजारो पेड़ों की कटाई होगी। सामने आई जानकारी के अनुसार लगभग 3000 पेड़ निर्माण में बाधा बन रहे हैं जिनकी कटाई करने का आदेश जारी किया गया है। इंदौर से उज्जैन तक बनने वाले इस सिक्स लेन हाईवे के लिए कई बेस तैयार किया जा चुका है।
MPRDC के द्वारा किया जाएगा इस सिक्स लाइन हाईवे का निर्माण
इंदौर और उज्जैन के बीच बनाए जा रहे हैं इस सिक्स लेन हाईवे का निर्माण एमपीआरडीसी के द्वारा किया जाएगा। राज्य में आयोजित होने वाले सिंहस्थ मेले को देखते हुए इस सिक्स हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। इसका निर्माण होने से सैकड़ो गांव की किस्मत बदल जाएगी। सफर भी बेहद आसान हो जाएगा।
सिंहस्थ से पहले तैयार हो जाएगी सड़क
सिंहस्थ से पहले इस 6 लेन हाईवे का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ शब्दों में कहा है कि 2026 के अंत तक इस सिक्स लेन हाईवे का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। सिक्स लेन हाईवे का निर्माण कार्य पूरा हो जाने से कनेक्टिविटी बढ़ेगी साथ ही साथ सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। इसके लिए जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सरकार ने कहा है कि इस दौरान जितने भी पेड़ काटे जाएंगे उसके बदले हजारों पेड़ों की रोपाई होगी। जल्दी से जल्दी कार्य शुरू करने का आदेश जारी किया गया है।