{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Murena News: एनएच-552 पर आया बरसाती नाले का पानी, डंपर फंसा, दो घंटे आवागमन बंद

 

Murena News: नेशनल हाईवे-552 की हालत बेहद खराब है। टेंटस से श्योपुर की ओर जाने पर पड़ने वाले गढ़ी खेरा के बरसाती नाले का पानी अधिक बारिश के कारण रोड पर आ गया। जिसके चलते यहां कीचड़ हो गई। सुबह 9 बजे के आसपास एक डंपर यहां से निकला जो कीचड़ में फंस गया। दो घंटे तक यहां आवागमन बंद रहा और वाहनों की लंबी लाइन लग गई। टेंटरा से ऊपर तेज बारिश होने के चलते बारसाती नाले रविवार सुबह उफान पर आ गए।

एनएच-552 टेंटरा-वीरपुर मार्ग फिलहाल सिंगल है। रपटे का पानी ऊपर आने से सड़क कीचड़ में बदल गई। इसी बीच एक डंपर चालक ने डंपर निकालने का प्रयास किया तो डंपर बीच रास्ते में फंस गया। जिसके चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

थाना प्रभारी सुखदेव चौहान ने मौके हाइड्रा मंगवाकर डंपर को बहर निकलवाया। इसके बाद रास्ते को चलने लायक बनाया गया और वाहन आगे बढ़े। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां इस कदर कीचड़ हो गई शाम तक यहां और कई वाहन फंसे जो जैसे तैसे पार हो सके।