{"vars":{"id": "115716:4925"}}

आलू और प्याज की आवक तेज, जाने आज 3 फरवरी के भाव

 

चोइथराम मंडी में आलू और प्याज की आवक तेज बनी रही। मंडी में प्याज की आवक करीब 25 से 28 हजार कट्टे रही। वहीं आलू की आवक 25 से 30 हजार कट्टे तक पहुंची। लहसुन की आवक 2000 से 2500 कट्टे दर्ज की गई। अधिक आवक के बावजूद आलू के दामों में हल्की मजबूती देखने को मिली।

मंडी में ज्योति किस्म का आलू 500 से 700 रुपए प्रति क्विंटल रहा। 90 दिन से अधिक समय तक पक्के रखे गए आलू 700 से 800 रुपए प्रति क्विंटल में बिके। व्यापारियों के अनुसार बेहतर क्वालिटी और साइज वाले कुछ लॉट 1000 रुपए प्रति क्विंटल तक भी निकले। प्याज में सामान्य क्वालिटी की आवक ज्यादा रही जिससे भाव सीमित दायरे में रहे।

लहसुन में औसत क्वालिटी का माल अधिक रहा। आलू ज्योति नया 1000 से 1200 आलू चिप्स 1500 से 1800 ज्योति पुराना 900 से 1200 राशन आलू 900 से 1100 गुल्ला 300 से 700 प्याज महाराष्ट्र 1600 से 2000 प्याज लोकल 1000 से 1600 एवरेज 500 से 800 गोल्टा 800 से 900 गोल्टी 400 से 500 लहसुन सुपर बोल्ड 12500 से 13000 मीडियम 6000 से 9000 बारीक 4000 से 6000 रुपए प्रति क्विंटल।