{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Damoh News:दमोह शहर में 11 एवं 13 मई को धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना 

 

Damoh News: पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। दो दिन से आसमान पर बादल डेरा डाले हैं। शुक्रवार दोपहर से शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री पर आ गया। जबकि न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री पर आ गया। तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बादलों की वजह से हवा भी ठंडी रही।

वहीं मौसम विभाग ने 11 मई एवं 13 मई को आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान हवा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना जताई है। अगले पांचदिनों तक हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की भी संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37.6 से 39.2 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 27.6 से 28.5 डिग्री रहने संभावना है। अधिकतम सापेक्षित आर्द्रता 55 से 63 प्रतिशत एवं न्यूनतम सापेक्षित आर्द्रता 23-32 प्रतिशत रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम में चलेगी।