{"vars":{"id": "115716:4925"}}

नगर में बच्चों संग जनप्रतिनिधियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

 

Chhatarpur News: नगर में गुरुवार सुबह भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल से शुरू होकर अहिंसा तिराहा, मुख्य बाजार, पुलिस थाना, बस स्टैंड और छत्रसाल तिराहा सहित नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।

यात्रा में स्कूल के बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर लोगों को घर-घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। एनसीसी गणवेश में छात्र विशेष आकर्षण का केंद्र बने। तिरंगा यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशिकांत अग्निहोत्री, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि राजा, गिरजा प्रसाद पटेरिया, सुनील मिश्रा, मनोज यादव, सरपंच प्रतिनिधि शंकर सोनी, बीईओ सुंदर लाल प्रजापति, प्राचार्य सुनील जैन, थाना प्रभारी कृपाल मार्को, किसान मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सुख साहब सिंह, गब्बर खान, हनुमान दादा और अन्य लोग शामिल हुए।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन से नई पीढ़ी में देश के प्रति गर्व और जिम्मेदारी की भावना जागृत होती है।