Guna News: गर्मी से हुए लोग परेशान पारा पहुंचा 43 से उपर
Guna News: तय समय से हफ्तेभर पहले दस्तक देने के बाद मानसून ने शुरूआती दिनों में तेजी से देश के 30 फीसदी इलाकों को तर कर दिया। 28 मई के बाद से इसकी रफ्तार पर ब्रेक लग गया। तब से इसकी अरब सागर वाली ब्रांच महाराष्ट्र से आगे नहीं बढ़ पाई। अगले पांच दिन भी हालात में बदलाव की संभावना कम ही ही है। इसके नतीजे में लू की वापसी हो गई।
रविवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं रात का तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। 20 दिन बाद पारा13 पार पहुंचा। गर्मी बढ़ने की वजह राजस्थान से आ रही पश्चिमी हवा है। इसमें नमी की मात्रा बहुत कम है। दिन में आर्द्रता का स्तर 33 से 19 प्रतिशत के बीच रहा। आर्द्रता कम होने से सूखी गर्मी पड़ रही है। यह उमस वाली गर्मी से बेहतर रहती है।
समय से पहले मानसून की दस्तक मुश्किल
मप्र में मानसून का प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून है। वहीं अंचल में यह 21 से 23 जून के बीच पहुंचता है। इस बार मानसून की शुरूआती रफ्तार को देखते लग रहा था कि यह अंचल में सामान्य तिथि से बहुत पहले पहुंच जाएगा। पर अब यह पूर्वानुमान बदल रहा है। अभी यह महाराष्ट्र में ही अटका है। यहां से यह 11-12 जून को आगे बढ़ेगा तो तीन से चार दिन में दक्षिण मप्र को हिट करेगा।
अगर रफ्तार सुस्त रही तो यह और लेट हो सकता है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि कभी-कभी मानसून बहुत तेजी से बढ़ता है। ऐसे में सारे पूर्वानुमान धरे के धरे रह जाते हैं। आगे क्याः मौसम विभाग ने 7 दिन का जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके मुताबिक 13 जून तक तेज गर्मी का दौर जारी रह सकता है। हालांकि इस दौरान तापमान 44 डिग्री के पार जाने की संभावना कम है। लेकिन यह 42 से 44 के बीच बना रह सकता है। ग्वालियर संभाग में गुना, शिवपुरी, अशोकनगर के अलावा सभी जिलों में लू का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। यानि इन जिलों में तापमान 45 के पार पहुंच सकता है। 14 जून से मौसम की गतिविधियां तीव्र हो सकती है।