{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 मात्र 8 मिनट में तय होगी 45 मिनट की दूरी, 23 अगस्त को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे MP के सबसे बड़े फ्लाइओवर का लोकार्पण

 
MP News: मध्य प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। राज्य के लोगों के आवागमन में सुविधा के लिए जल्दी यहां के विशाल फ्लावर का लोकार्पण किया जाएगा। महानगर जबलपुर में मदन मोहन से दमोह नाका तक इस फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है। पहले जो दूरी 45 मिनट में तय होती थी इस फ्लाईओवर के बनने के बाद वह 8 मिनट में तय हो जाएगी।
केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी लोकार्पण करेंगे। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बुधवार को फ्लाई ओवर का निरीक्षण किया। उन्होंने जबलपुर के लोगों को लोकार्पण कार्यक्रम में आने के लिए कहा।
'मदनमहल से दमोह नाका' फ्लाई ओवर
 मदन महल से दमोह नाका के बीच बना यह फ्लावर मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लावर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार 23 अगस्त को इस फ्लाईओवर को जनता को समर्पित करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारी का लोक निर्माण मंत्र राकेश सिंह ने जायजा लिया और उन्होंने इस फ्लाईओवर का भी निरीक्षण किया।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि 2004 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने के दौरान मैंने जबलपुर के यातायात को व्यवस्थित करने के लिए फ्लाई ओवर निर्माण को अपने संकल्प पत्र में शामिल किया था। इसके लिए कोशिश भी की। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री बनने के बाद जब नितिन गडगरी मध्यप्रदेश आए तो उनसे फ्लाई ओवर निर्माण की मांग की। गडकरी ने इसकी तत्काल स्वीकृति दे दी थी।
मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि 7 किमी लंबा यह फ्लाई ओवर करीब 11 सौ करोड़ की लागत से निर्मित हुआ है। इसमें रेल मार्ग के ऊपर देश का सबसे लम्बा सिंगल स्पान केबल स्टे ब्रिज भी बना है, जिसकी लंबाई 192 मीटर है। इसमें 3 बो स्ट्रिंग ब्रिज बनाए गए हैं जिसमें दो रानीताल में और एक बलदेवबाग में बनाया गया है। करीब 70 मीटर लंबाई का हिस्सा पूरी तरह स्टील से निर्मित किया गया है।