{"vars":{"id": "115716:4925"}}

MP News: मध्य प्रदेश में बनेंगे 6 चमचमाते नए नेशनल हाईवे, प्रॉपर्टी के दाम छूएंगे आसमान

MP News: मध्य प्रदेश में बनेंगे 6 चमचमाते नए नेशनल हाईवे, प्रॉपर्टी के दाम छूएंगे आसमान
 

MP News: मध्य प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा 6 नए नेशनल हाईवे बने जाएंगे। इन नेशनल हाईवे के निर्माण से प्रदेश में एक तरफ जहां रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे वहीं दूसरी तरफ प्रॉपर्टी के दाम भी आसमान छूने लगेंगे। इस परियोजना के तहत प्रदेश की राजधानी भोपाल में मिसरोद से औबेदुल्लागंज के बीच 19.32 किमी फोरलेन हाईवे को 280 करोड़ रुपए की लागत से सिक्सलेन हाईवे में तब्दील किया जाएगा। मिसरोद से औबेदुल्लागंज के बीच सिक्सलेन हाईवे का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद इस क्षेत्र में विकास के नए दरवाजे खुलेंगे। प्रदेश में मोहन सरकार ने 6  राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार किए हैं। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव को 10 अप्रेल को बदनावर में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सामने रखा गया। 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 10 अप्रैल को बदनावर में 2330 करोड़ की 110 किमी एनएच का भूमिपूजन और 3502 करोड़ के 218 किमी एनएच का लोकार्पण
करने हेतु पहुंचे थे। मध्य प्रदेश राज्य के सीएम डॉ. मोहन यादव पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह और मुख्य सचिव अनुराग जैन समेत विभाग के अफसरों से चर्चा कर पहले ही अपनी स्वीकृति दे चुके हैं।

मध्य प्रदेश राज्य में इन हाईवे का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद खुलेंगे विकास के नए दरवाजे

मध्य प्रदेश राज्य में सरकार से 6 नेशनल हाईवे बनाने हेतु मंजूरी मिलने के बाद अब इन हाईवे का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद विकास के नए दरवाजे खुलेंगे। इसके अलावा इन हाईवे की शुरू होने से प्रदेश के इन क्षेत्रों में प्रॉपर्टी के दाम भी आसमान छूने लगेंगे। पाठकों की जानकारी के लिए बता दें कि सरकार
लखनादौन से रायपुर 200 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे 5985 करोड़ रु खर्च करेगी। यह हाईवे बालाघाट और लांजी तहसील के जनजातीय क्षेत्र से गुजरने वाले अलाइमेंट के विकल्प को प्राथमिकता देने का काम करेगा। इस हाईवे का निर्माणकार्य पूर्ण होने के बाद इस क्षेत्र में प्रॉपर्टी के दाम भी आसमान छूने लगेंगे। 

केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद सतना और चित्रकूट के बीच 80 किमी लंबा फोरलेन हाईवे बनाया जाएगा। इस हाइवे पर सरकार 1500 करोड़ रुपए खर्च करेगी। 

ग्वालियर और भिंड के बीच 3125 करोड़ रु की लागत से फोरलेन हाईवे बनाया जाएगा। 

उज्जैन और झालावाड़ के मध्य बनाए जाने वाले 134 किमी लंबे नेशनल हाईवे पर सरकार द्वारा 2200 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। 

77 किलोमीटर लंबे पूर्वी इंदौर बायपास मार्ग पर सरकार 3500 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इस बाईपास के निर्माण के बाद इस क्षेत्र में प्रॉपर्टी के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 

सरकार द्वारा बदनावर और पेटलावद व थांदला के बीच फोरलेन 80 किमी लंबे फोरलेन हाईवे का निर्माण किया जाएगा। इस हाइवे पर सरकार द्वारा 1500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।