{"vars":{"id": "115716:4925"}}

नया विशाल चना पहली बार 5511 रु. बिका

 

कृषि उपज मंडी में  11 बोरी नया विशाल चना पलदुना के रघुवीर सिंह ने मंडी नीलाम में 5511 रुपए के भाव से व्यापारी फर्म गोविंद ट्रेडर्स को बेचा।

किसान रघुवीर सिंह ने बताया कम पानी और कम रकबे में चना बोया गया था। वैसे मालवा खासकर उज्जैन क्षेत्र चने से सूना ही बताया गया है। यह नई आवक उज्जैन के बाहर की है। इस बार चने की मांग कमजोर चल रही है। लाल चना बगैर बिल में पहले बाहर पहुंच चुका है। आसपास की मंडियों में बगैर बिल में लाल चना खरीदे जाने की भी खबर चल रही है। डॉलर चना में कोई तेजी मंदी नहीं हो रही है। खरीदार भी पीछे हटने लगे हैं। इधर डालर चना कारोबारी हजारीलाल मालवीय ने बताया मालवा में चना नाममात्र का ही बोया है। चना व्यापार 2 साल से पिट रहा है। बटला और विदेशी चना सस्ता आने से देश का चना नहीं बिकता है। मंडी नीलाम में डालर चना 2300 से 9102 रुपए प्रति विवंटल के भाव से नीलाम हुआ। नया डॉलर चना फरवरी माह से आने लगेगा, लेकिन इस वर्ष अभी तक डॉलर की मांग में इजाफा नहीं हुआ। एक महाभारत डालर चना इंदौर तरफ भारी मात्रा में बिकने आएगा। अगर मांग नहीं होगी तो इसके भाव के क्या हाल होंगे, इस पर अभी से डॉलर कारोबारी चर्चा करने लगे हैं। क्योंकि विदेश से इस बार भारी मात्रा में डालर चना आने की खबर चल रही है। देखा जाए तो अभी तक डॉलर स्टॉक वालों को 2000 रुपए प्रति क्विंटल का नुकसान लग रहा है। 9900 रुपए कंटेनर के भाव पर भी व्यापार नहीं है।