{"vars":{"id": "115716:4925"}}

मप्र में यहां न्यू फोरलेन बायपास का होगा निर्माण, टेंडर जारी, इन इलाकों में बढ़ेगी जमीन की कीमत

 

MP new fourlane bypass: मप्र में सिंहस्थ को लेकर तेजी से तैयारी की जा रही है। सिंहस्थ में आवाजाही को लेकर भी विशेष तैयारी की जा रही है। राज्य में एक नई फोर लाइन सड़क का निर्माण होगा जिसकी लंबाई 19.815 किलोमीटर होगा और इसमें 430 करोड़ की लागत आएगी। MPIDC के द्वारा इसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 टेंडर की आखिरी तारीख 16 सितंबर तक 

 पिछले सिंहस्थ में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए और आवाजाही को बेहतर बनाने के लिए इनर रिंग रोड का निर्माण किया गया था। तब यह बेहद उपयोगी साबित हुआ था और सिंहस्थ के बाद भी या बेहद उपयोगी साबित हुआ था।

सिंहस्थ 2028 को लेकर फोरलेन सड़क विकसित करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है और टेंडर जमा करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर है वही 17 सितंबर को टेंडर खोला जाएगा। अक्टूबर में ठेकेदार कंपनी नियुक्त कर दी जाएगी।

 इस फोरलेन बाईपास के निर्माण होने से कई इलाकों में जमीन के रेट में भी बढ़ोतरी होगी इसके साथ ही साथ सिंहस्थ में सफर के दौरान भी किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। श्रद्धालुओं के साथ साधु संतों के परेशानी का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

शिप्रा नदी किनारे बनेगा सिक्स लेन


सिंहस्थ में भीड़ नियंत्रण के दृष्टिगत ही उज्जैन की शिप्रा किनारे सिक्स लेन निर्माण की भी योजना है। यूडीए ने इसका टेंडर जारी किया है। इस सिक्सलेन का निर्माण शनि मंदिर से काल भैरव तक होगा। करीब 11 किलोमीटर लंबे इस सिक्सलेन के निर्माण पर 154 करोड़ रुपए खर्च होने का आकलन है।

नानाखेड़ा से आगर रोड तक बनेगा फोरलेन
फोरलेन इनर बायपास की डिसाइज लेंथ कुल 19.815 किलोमीटर रहेगी। यह रोड नानाखेड़ा चौराहे से शुरू होकर टी जंक्शन उज्जैन-नागदा होते हुए उज्जैन-आगररोड पर समाप्त होगा।