मप्र में मानसूनी कहर! इन जिलों में 4 दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग में जारी किया रेड अलर्ट
मध्यप्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने नर्मदापुरम,सीहोर,बैतूल,भोपाल सहित राज्य के कई जिलों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Jul 3, 2025, 10:43 IST
MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में होने वाली भारी बारिश की वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश होने से नदी नालों में पानी भर गया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो जुलाई के महीने में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।
अभी राज्य के लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के द्वारा अगले 4 दिनों तक मध्य प्रदेश के कई जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तो आईए जानते हैं किन जिलों में होगी बारिश...
मध्य प्रदेश के इन जिलों में होगी तूफानी बारिश
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले 24 घंटे में मप्र के बैतूल, नर्मदा पुरम, उज्जैन,भोपाल, सागर सहित कई जिलों में भारी बारिश होगी। यहां बारिश के साथ तूफानी हवा चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।
इन राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, सिवनी,नीमच, मंदसौर, झाबुआ, धार, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सतना मैहर, पन्ना, शिवपुरी और मंडला में आज मौसम विभाग ने तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बारिश के साथ ब्रजपत का अलर्ट भी जारी किया गया है।
बाढ़ को लेकर मोहन सरकार ने शुरू की तैयारी
मध्य प्रदेश में होने वाली झमाझम बारिश की वजह से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में तैयारियां शुरू करने का आदेश जारी किया है। कई जिलों में लगातार होने वाली बारिश की वजह से राज्य में बीमारियां भी बढ़ने लगी है। मुख्यमंत्री ने हेल्थ डिपार्टमेंट को अलर्ट रहने का आदेश दिया है। बारिश होने से राज्य के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।