{"vars":{"id": "115716:4925"}}

MP News: मप्र में हजारों कर्मचारी होंगे रेगुलर, वेतन वृद्धि के साथ पदोन्नति का भी मिलेगा लाभ

 

MP News: मध्य प्रदेश नगर निगम में काम करने वाले 7.5 हजार से अधिक कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हमें समय से प्रमोशन और नियमितीकरण का इंतजार करने वाले कर्मचारियों को जल्दी नियमित किया जाएगा। गुरुवार को नगर निगम परिषद की बैठक में महापौर मलती राय ने इसकी घोषणा भी कर दी है। नियमितीकरण की सूचना आते ही हजारों नगर निगम के कर्मचारियों में खुशी देखने को मिल रही है।

आयुक्त बनाएंगे सूची


भोपाल महापौर ने आयुक्त को विभिन्न स्तर के वरिष्ठ कर्मचारियों की सूची तैयार करने को कहा है। इससे दैनिक वेतन भोगी, अकुशल, अर्द्धकुशल, कुशल, उच्च कुशल, 89 दिवसीय और विनियमित कर्मचारियों को उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर लाभ मिलेगा। इनमें से कुछ को नियमित भी किया जाएगा।

नियमितीकरण से कर्मचारियों के मनोबल में वृद्धि होगी। साथ ही निगम के कामकाज में अधिक दक्षता आएगी।कर्मचारियों को बेहतर अवसर मिलने से वे और अधिक समर्पण के साथ कार्य कर सकेंगे। जिसका सीधा लाभ शहर के नागरिकों को मिलेगा।-मालती राय, मेयर


इन कर्मचारियों को लाभ
● स्थायी नौकरी की सुरक्षा

● वेतन वृद्धि और पदोन्नति के अवसर

● चिकित्सा सुविधाएं

● कई तरह के भत्ते

● अवकाश सुविधा