{"vars":{"id": "115716:4925"}}

MP News: मप्र में इस खतरनाक जानलेवा बीमारी ने दी दस्तक, पूरे प्रदेश में जारी हुआ अलर्ट, CM मोहन यादव ने दिए ये निर्देश 

 

MP News: भोपाल एम्स के रिसर्च में सामने आया है कि टीवी जैसे खतरनाक लक्षणों वाली बीमारी Melioidosis मध्य प्रदेश में फैल रहा है। किस बीमारी को लेकर मध्य प्रदेश सरकार सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस रिपोर्ट को लेकर संज्ञान लेते हुए धान उत्पादक किसानों में बीमारी के रोकथाम के निर्देश जारी किए हैं और उन्होंने स्वास्थ्य एवं कृषि विभाग के प्रमुख सचिवों को संयुक्त रूप से किसानों की जांच उपचार और बचाव कार्य चलाने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवा आयोजित करने का निर्देश भी दिया है।

 

 जानलेवा बीमारी है मेलियोइडोसिस 

 

 क्या एक खतरनाक और गंभीर बीमारी है जो एक खतरनाक बैक्टीरिया के संक्रमण से होती है। समय पर इलाज नहीं मिलने से जान भी जा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अगर कोई किसान इस रोग से प्रेरित पाया जाता है तो सरकारी खर्चे से उसका इलाज किया जाएगा।

 यह जीवाणु मुख्य रूप से मिट्टी में पाया जाता है जो खासकर धान के खेतों में पाया जाता है। संक्रमित मिट्टी या पानी के संपर्क में आने से यह बैक्टीरिया शरीर में चला जाता है। शरीर के कई अंगों को यह प्रभावित करता है और इसके लक्षण टीवी से मिलते जुलते हैं। समय पर इलाज नहीं मिलने से यह बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है।

 इस बीमारी के संकट में ज्यादातर कृषि कार्य करने वाले ग्रामीण आते हैं वहीं शहरी क्षेत्र में भी डायबिटीज के मरीज या लगातार शराब का सेवन करने वाले लोग इसका शिकार हो रहे हैं। भोपाल एम्स के रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश के 30 से अधिक शहरों में इसका प्रकोप फैल चुका है और अभी तक 130 मरीज भी मिल चुके हैं। संक्रमित मिट्टी और पानी के संपर्क में आने से यह बीमारी फैलती है। यह गंभीर बीमारी है जो की 10 में से चार मरीजों की जान ले लेता है।