MP News: मप्र में बड़े स्तर पर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, देखें पूरी लिस्ट
MP News: मध्य प्रदेश राज्य में मोहन यादव सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। जनसंपर्क एवं सूचना विभाग, मध्य प्रदेश से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में देर रात 70 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया गया है। जनसंपर्क विभाग द्वारा ट्रांसफर किए गए सभी अधिकारियों की सूची भी जारी कर दी गई है। सरकार द्वारा ट्रांसफर किए गए अधिकारियों की जानकारी अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से दी गई है।
जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी की गई सूची के तहत मंदसौर के संयुक्त कलेक्टर को ट्रांसफर कर झाबुआ के अपर कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।
रतलाम और नीमच जिले के संयुक्त कलेक्टर भी बदले
जनसंपर्क विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त कलेक्टर, नीमच को उप सचिव, मध्य प्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है और खरगोन के संयुक्त कलेक्टर को नीमच जिले के अपर कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा रतलाम जिले के संयुक्त कलेक्टर को अब रतलाम जिले के भू-प्रबंधन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि सरकार द्वारा प्रदेश में कुल 70 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस खबर के माध्यम से हम आपके साथ सरकार द्वारा जारी की गई प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण की पूरी सूची सांझा कर रहे हैं। आप इस सूची में अपने जिला अनुसार स्थानांतरण की पूरी डिटेल चेक कर सकते हैं।
2
3
4.
5