{"vars":{"id": "115716:4925"}}

ये है मध्यप्रदेश का सबसे महंगा शहर, यहां है अमीरों का बसेरा, करोड़ों में बिकते हैं घर

 

 Most expensive area in MP:  मध्य प्रदेश देश का दिल माना जाता है। यहां एक से बढ़कर एक टूरिस्ट पैलेस मौजूद है जहां पूरे देश विदेश से लोग घूमने आते हैं। यह राज्य आज भी अपनी प्राचीनतम धरोहरों को अपने अंदर समेट कर रखा है। यहां की संस्कृति लोगों को अपने तरफ आकर्षित करती है।

 वैसे तो आप कई बार मप्र गए होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं मध्य प्रदेश का सबसे महंगा शहर कौन से है? मध्य प्रदेश में एक ऐसा शहर है जहां ज्यादातर अमीर लोग रहते हैं और यहां हर घर की कीमत करोड़ों में है।


 ये है मध्य प्रदेश का सबसे महंगा शहर


 मध्य प्रदेश का सबसे महंगा शहर भोपाल माना जाता है। आम शब्दों में कहे तो इसे अमीरों का शहर भी कहा जाता है। भोपाल में कई ऐसे इलाके हैं जहां ज्यादातर अमीर लोग रहते हैं।

 होशंगाबाद रोड:  मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भोपाल का होशंगाबाद रोड मध्य प्रदेश के सबसे लहंगे इलाकों में शामिल है। इस इलाके में आपको आलीशान अपार्टमेंट और मकान देखने को मिलेंगे जो की मॉडर्न सुविधाओं से लैस होते हैं। यहां की सड़के बेहद अच्छी है। कनेक्टिविटी अच्छी होने से यहां रहने वाले लोगों को किसी भी तरह की समस्या नहीं होती।


 कटरा हिल्स: भोपाल के सबसे पॉश इलाकों में कटरा हिल्स भी शामिल है जो अपनी शानदार लोकेशन और लग्जरी सुविधाओं के वजह से सुर्खियों में बना रहता है। यहां के घर फाइव स्टार होटल जैसे होते हैं और आसपास की कनेक्टिविटी भी काफी बेहतर है।

श्यामला हिल्स : श्यामला हिल्स भोपाल के लग्जरी इलाकों में से एक है। यह अपने शांत वातावरण और प्राकृतिक खूबसूरती के वजह से लोगों के दिलों में बसा है। यहां अच्छे-अच्छे रेस्टोरेंट स्कूल अस्पताल और कैफे हैं।आप अगर शांत वातावरण में रहना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकता है।


 कोलार रोड: कोलार रोड मध्य प्रदेश का पॉश इलाका माना जाता है। यहां बड़े-बड़े और महंगे अपार्टमेंट देखने को मिलते हैं। इस इलाके में अच्छे स्कूल, अस्पताल, शॉपिंग सेंटर आदि मौजूद है जिसके वजह से यह लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।