{"vars":{"id": "115716:4925"}}

मूंग का स्टाक ज्यादा, कीमतों मे उछाल की उम्मीद कम

 

वर्तमान समय में मूंग की कीमतों में 200 रुपए क्विंटल तेजी आई है, लेकिन इसमें लंबी तेजी के आसार नहीं है। सूत्रों का कहना है कि उत्पादक राज्यों की मंडियों में खरीफ मूंग की आवक पहले की तुलना में कम हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि उत्पादक राज्यों में बकाया स्टॉक ज्यादा है। 

साथ ही सरकार भी केंद्रीय पूल से लगातार मूंग की बिकवाली कर रही है, जिससे लंबी तेजी के आसार नहीं है। वर्तमान में जो तेजी आई है वह मध्य प्रदेश सरकार की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर शुरू करने का निर्णय तथा घटते भाव पर लेवाली रहने के कारण आई है।

 कच्चे मालों में आई तेजी को देख दाल मिलर्स ने भी मूंग दाल के दाम 200 रुपए क्विटंल बढ़ाए है। मुंबई पोट पर आयातित चना नया तंजानिया 5450, ऑस्ट्रेलिया 5600, तुवर लेमन 6225 व उड़द एफएक्यू 6750 रुपए।

दलहन: चना कांटा 5700 से 5750, डंकी 5000 से 5100, विशाल 5450 से 5550, काबुली चना 8500 से 9000, रशियन 5600 से 5800, बिटकी 5300 से 5400, मसूर 6050 से 6100, तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 6500, 

महाराष्ट्र लाल 6400 से 6700, कर्नाटक 6600 से 6700, निमाड़ी 6000 से 6300, मूंग बेस्ट नया 7100 से 7360, एवरेज 6800 से 7000, मोगर 5800 से 6200, उड़द नया गर्मी का 6500 से 7200, बोल्ड 7400 से 7600, मीडियम 6200 से 6500 रुपए क्विंटल।

दालें: चना दाल 7000 से 7200, मीडियम 7400 से 7600, बोल्ड 7700 से 7800, मसूर दाल मीडियम 7700 से 7800, बोल्ड 7900 से 8000, तुवर दाल सवा नंबर 7300 से 7400, फूल 8500 से 8700, बेस्ट तुवर दाल 9000 से 10100, ब्रांडेड तुवर दाल 10500,

 मूंग दाल मीडियम 8500 से 8600, बोल्ड 8900 से 9100, मूंग मोगर 9500 से 9600, बोल्ड 9900 से 10000, उड़द दाल मीडियम 8550 से 8650, बोल्ड 8750 से 8950, उड़द मोगर 9800 से 10000, बोल्ड 10100 से 10200 रुपए।