{"vars":{"id": "115716:4925"}}

मूंग के दाम घटकर 6600 रुपए क्विंटल हुए, चना 100 रुपए महंगा

 

MP News: गुरुवार को झाबुआ कृषि उपज मंडी में बारिश के कारण आवक कम रही। केवल 2000 बोरे अनाज ही किसान लेकर आए। गेहूं के न्यूनतम दाम 2450 से घटकर 2370 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। हालांकि शरबती गेहूं की आवक नहीं होने के बावजूद अधिकतम दाम 2801 से बढ़कर 2881 रुपए हो गए।

चना महंगा हुआ है। इसके न्यूनतम दाम 5200 से बढ़कर 5300 रुपए और अधिकतम दाम 5523 से बढ़कर 5551 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। चने की आवक में कमी देखी जा रही है।नई मूंग की आवक चालू है, लेकिन क्वालिटी कमजोर होने से दाम घटे हैं। मूंग के न्यूनतम दाम 6815 से गिरकर 6600 रुपए रह गए, जबकि अधिकतम दाम 7136 से बढ़कर 7234 रुपए प्रति क्विंटल हुए। हालांकि मूंग में फिर से तेजी आने की संभावना है। इसका समर्थन मूल्य 8768 रुपए है।

मसूर के दाम भी गिरे हैं। न्यूनतम दाम 6090 से घटकर 5500 रुपए और अधिकतम दाम 6600 से घटकर 6311 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।पीली सरसों के अधिकतम दाम 7899 रुपए तक पहुंचे। हरा मटर मंडी में नहीं आया। अन्य फसलों में उड़द 5000 से 5520, मटर 3100 से 3222, सोयाबीन 3730 से 4390 और बटरी 3831 रुपए प्रति क्विंटल बिकी।