{"vars":{"id": "115716:4925"}}

MP में होने वाली है मानसून की विदाई, आज इन जिलों में बरसेंगे मेघ, देखें अपडेट 

 

MP News: मध्य प्रदेश के नीमच, मुरैना और भिंड जिलों में 24 सितंबर को मानसून की विदाई हो चुकी है लेकिन कई हिस्सों में अभी भी बारिश जारी है। सीधी में लगभग डेढ़ इंच बारिश हुई है वहीं बैतूल नर्मदा पुरम रीवा उमरिया और बालाघाट में भी बारिश हुई है। भोपाल के कई हिस्सों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश के कारण कई शहरों में तापमान कम हुआ है।पांच बड़ी में तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। आज मध्य प्रदेश में रुक रुक कर कई जगह बारिश होगी वहीं कई जगह पर भारी बारिश होगी। राज्य के 41 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है।

 मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई होने वाली है। मानसून विदाई से पहले खूब जमकर बरसाने वाला है। लगातार होने वाली बारिश के बाद मध्य प्रदेश का तापमान कम हो चुका है। तापमान कम होने से मध्य प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिली है।


 अगले दो दिनों तक इन जिलों में होगी तूफानी बारिश

 अगले दो दिनों तक मध्य प्रदेश के गुना, अशोकनगर, दमोह, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने इन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।


 इन जिलों में चलेगा तूफान 


 मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग में तूफान चलने का अलर्ट जारी किया है। भोपाल,अशोक नगर,गुना, दमोह सहित कई जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलेगी।


 इन जिलों में येलो अलर्ट जारी 


 मध्य प्रदेश के सागर, नर्मदा पुरम और चंबल संभाग में येलो अलर्ट मौसम वैज्ञानिकों ने जारी किया है। इन जिलों में चमक गरज के साथ बारिश होगी वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने बृजपात का अलर्ट भी जारी किया है। बारिश होने से राज्य के लोगों को राहत मिलेगी वहीं अब जल्दी ठंड का दौर भी शुरू होने वाला है।