मध्य प्रदेश सोयाबीन भाव : नीलाम में सात करोड़ की सोयाबीन बिकी, भावांतर की राशि आज होगी ट्रांसफर
सोयाबीन जल्द ही 5000 रुपए क्विंटल बिकने लगेगा। दो दिन में 250 रुपए का उछाल आ चुका है। अब फिर सोयाबीन को पीला सोना माना जाने लगा है। बुधवार को मंडी नीलाम में प्लांट का सोयाबीन 4475 से 4625 तक नीलाम हो गया। 4000 बोरी बीनवाला इसमें 2172 ब्लैक बोर्ड और 9560 की बड़ी खरीदी नीमच और भीकनगांव वालों ने की। लोकल स्तर पर बीज का स्टॉक भी किया जा रहा है। इसके नीलामी भाव 5200 से 5906 रुपए रहे।
सोयाबीन कारोबारी आशीष मेठी ने बताया महाराष्ट्र तरफ के सोयाबीन प्लांट 5000 रुपए पर पहुंच गए हैं। यहां कारोबारी को सोयाबीन नहीं मिलने से जोरदार तेजी बनी हुई है। इधर, भावांतर की अपार सफलता से ही किसानों को मंडी में अधिकतम भाव मिलने लगे हैं। उज्जैन मंडी में रामा फास्फेट, राम जानकी, सिमरन सिंहल, प्रोटीन, ऐवी प्यो, स्क्रायबर जैसे सोयाबीन प्लांट की खरीदी सीधे किसानों से नीलामी में हो रही है। इससे किसानों को अधिकतम भाव भी मिल रहे हैं। इधर, नीमच लाइन के सोयाबीन प्लांट के भाव ऑफर 4825 से 4850, इंदौर लाइन 4700 के हो गए हैं। सीजन में वर्षों बाद सोयाबीन में तेजी आई है। ऐसे में स्टॉक वाले जीरो खरीदी भी नहीं कर पा रहे हैं।
मंडी में लाइव स्क्रिन लगेगी
7 करोड़ रुपए रोज का सोयाबीन बेचने आने वाले किसानों को गुरुवार को उनके खाते में भावांतर की राशि मुख्यमंत्री ट्रांसफर करेंगे। इधर भावांतर की प्रगति देखने दिल्ली तक के वरिष्ठ अधिकारी आकर नीलामी में किसानों से चर्चा कर भावांतर की प्रगति की जानकारी ले रहे हैं। किसान भी इस योजना को किसानों के लिए लाभ वाले भाव को बता रहे हैं। मंडी में इनाम मंडी के कर्मचारियों से भी कार्य विधि की समीक्षा कर मंडी प्रांगण में नीलामी स्थल पर भी बिक्री की प्रक्रिया का अवलोकन बुधवार को मंडी अधिकारियों के साथ किया गुरुवार को 13 नवंबर को पहली बार किसानों के खाते में भावांतर की राशि ट्रांसफर मुख्यमंत्री द्वारा की जाएगी। सभी कृषि उपज मंडियों में बड़ी लाइव स्क्रिन के साथ मंच का निर्माण किया जा रहा है। वहीं मंडी के प्लेटफॉर्म के आसपास की गंदगी को हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं।