{"vars":{"id": "115716:4925"}}

MP में कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां हुई रद्द,  अस्पतालों को अलर्ट मोड के आदेश हुए जारी

पाठकों को बता दें कि भारत और पाकिस्तान देश के बिच युद्ध जैसे हालात और आंतरिक सुरक्षा के मद्देनजर राज्य सरकार ने खाद्य, पानी पुलिस, स्वास्थ्य, और ईंधन आपूर्ति सहित सभी प्रमुख विभागों की छुट्टियां अगले आदेशों तक रद्द कर दी हैं। 
 

MP News: मध्य प्रदेश राज्य में सरकार ने कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश सरकार ने देश में हो रहे मिसाइल अटैक और ड्रोन अटैक के अलावा भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रही युद्ध की आशंका को देखते हुए यह बड़ा फैसला लिया है। 

पाठकों को बता दें कि भारत और पाकिस्तान देश के बिच युद्ध जैसे हालात और आंतरिक सुरक्षा के मद्देनजर राज्य सरकार ने खाद्य, पानी पुलिस, स्वास्थ्य, और ईंधन आपूर्ति सहित सभी प्रमुख विभागों की छुट्टियां अगले आदेशों तक रद्द कर दी हैं। 

अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रहने के आदेश हुए जारी

भारत-पाक के बीच बढ़ रहे तनाव को देखते हुए मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रहने के आदेश जारी किए हैं। सरकार ने युद्ध की आशंका को देखते हुए किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रदेश के सभी
अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा है। बता दें कि पहलगाम टेररिस्ट अटैक के बाद दोनों देशों (भारत-पाक) में दिन प्रतिदिन तनाव बढ़ता जा रहा है जिसके चलते प्रदेश सरकार ने किसी भी स्थिति से निपटने हेतु पुरी तैयारी कर ली है।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बनाई गई तीन मंत्रियों की कमेटी

मध्यप्रदेश राज्य में मोहन यादव सरकार ने आपातकालीन स्थिति में व्यवस्था बनाए रखने हेतु मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में तीन मंत्रियों की एक कमेटी बनाई है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यह कमेटी हालात पर 24 घंटे लगातार निगरानी रखेगी। इसके अलावा प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए सरकार द्वारा अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों की एक टीम  बनाई गई है। यह टीम प्रदेश में लगातार कानून व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखेगी।  

मुख्यमंत्री अधिकारियों से की प्रेस कॉन्फ्रेंस

मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव में भारत-पाक के बीच युद्ध की आशंका को देखते हुए प्रदेश में तैयारियों को लेकर
कल शुक्रवार को देर शाम सभी  कलेक्टर, आईजी, एसपी, डीआईजी और कमिश्नरों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वार्तालाप की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु सभी को अलर्ट मोड पर रहने और अपने-अपने विभाग में व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के लिए निर्देश दिए।

राष्ट्र विरोधी प्रचार पर होगी सख्त कार्रवाई

मध्य प्रदेश राज्य में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश में किसी भी प्रकार के राष्ट्र विरोधी प्रचार पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा हमारा सबसे बड़ा और पहला धर्म है। सभी नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

प्रदेश में किसी भी आपात स्थिति में सेवाएं बिना किसी रूकावट के चलती रहे, इसके लिए सरकार पूर्ण रूप से प्रयासरत है। उन्होंने इस दौरान कहा कि नागरिक किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।