कश्मीर-उत्तराखंड छोड़िए! इस वेकेशन करें मध्य प्रदेश के इन खूबसूरत जगह की सैर, हो जाएंगे मंत्रमुग्ध
Best MP tourist palace: मध्य प्रदेश को देश का दिल कहा जाता है और यह अपने ऐतिहासिक चमत्कारों और वाइल्ड सेंचुरी के लिए पूरे दुनिया में फेमस है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां की हरियाली के बीच कुछ ऐसे हिल स्टेशन है जहां जाकर आप गर्मी के तपिश से राहत पा सकते हैं।
मध्य प्रदेश की कई ऐसी जगह है जो देखने में उत्तराखंड और कश्मीर से ज्यादा खूबसूरत है। इन सभी खूबसूरत जगह की यात्रा आप कर सकते हैं यहां का नजारा आपको बेहद पसंद आएगा।
पंचमढ़ी
पंचमढ़ी मध्य प्रदेश का सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशन है। इसे सतपुड़ा की रानी भी कहा जाता है।सतपुड़ा रेंज के भीतर आप अनोखे झरने, हरे भरे जंगल और प्राचीन गुफाएं देख सकते हैं। धूपगढ़ की ओर जाने वाले रास्तों पर आप ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं। यहां जाना खर्चीला भी नहीं है और यहां की प्राकृतिक खूबसूरती भी आपको बेहद पसंद आएगी।
तामिया
प्रकृति के गोद में बसा तामिया मध्य प्रदेश का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह उन लोगों के लिए बेहद खास है जो एडवेंचर का मजा लेना चाहते हैं। प्रकृति के गोद में बस यह हिल स्टेशन आपको शांति और सुकून देगा। यहां एक खूबसूरत वॉटरफॉल है जहां 100 मीटर की ऊंचाई से झरना गिरता है। यहां जाकर आप नेचर का मजा ले सकते हैं.
चंदेरी
जब भी लोग मध्य प्रदेश का नाम लेते हैं तो एक बार चंदेरी का नाम जरूर लेते हैं। चंदेरी शहर ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह शहर 656 मीटर की ऊंचाई पर पहाड़ियों के गोद में बसा है। यहां आप प्राचीन स्मारकों और महलों को देख सकते हैं।
मांडू
मांडू मध्य प्रदेश का एक खूबसूरत टूरिस्ट पैलेस है। हर साल लाखों की संख्या में लोग यहां छुट्टियां मनाने आते हैं। यहां एक खूबसूरत किला है। यह वही किला है जो राजश्री जहाज महल समुद्र के बीच तैरता हुआ लगता है। यहां सूर्यास्त का अद्भुत नजारा दिखाई देता है।
अमरकंटक
अमरकंटक मध्य प्रदेश का एक पवित्र तीर्थ स्थल भी माना जाता है। यहां नर्मदा सोन और जोहिला नदी का सोर्स है। यहां जाकर आप प्रकृति के खूबसूरती का मजा ले सकते हैं।