{"vars":{"id": "115716:4925"}}

लाड़ली बहना : 2 साल बाद बढ़े 250 रु., खाते में 1250 ही आए, बाकी भाईदूज पर

 

MP सरकार ने लगभग दो साल बाद

'लाड़ली बहना' योजना की राशि में 250 रुपए की बढ़ोतरी की है। अब यह राशि 1250 रुपए से बढ़कर 1500 रुपए हो गई है। हालांकि रविवार को लाभार्थियों के खातों में सिर्फ 1250 रुपए ही ट्रांसफर किए गए। शेष 250 रुपए भाईदूज (23 अक्टूबर) को भेजे जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को श्योपुर में महिला सम्मेलन के दौरान प्रदेश
की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 29वीं किस्त के 1541 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। सीएम ने कहा- अगली किश्त से पूरे 1500 रुपए की राशि खातों में जमा होगी। 'लाड़ली बहना' योजना की शुरुआत 10 जून 2023 को की गई थी। तब से अब तक पात्र महिलाओं को कुल 34,750 रुपए की राशि दी जा चुकी है। शुरुआती चार माह तक हर महिला को 1000 रुपए प्रति माह मिले थे।