{"vars":{"id": "115716:4925"}}

बड़ी खुशखबरी! रक्षाबंधन पर मिलेगा शगुन, इस बार दो बार खाते में आएंगी 26वीं किस्त, पढ़े पूरी खबर

 
Ladli Bahana Yojana 26th installment : मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश की महिलाओं के उत्थान के लिए चलाया जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है ताकि वह छोटी-छोटी जरूरत के लिए किसी अन्य पर निर्भर ना रहे।
अभी तक राज्य में 25 किस्ते जारी की जा चुकी है, और अब मध्य प्रदेश की बहनें बेसब्री से 26वीं किस्त का इंतजार कर रही है। रक्षाबंधन के अवसर पर इस बार मध्य प्रदेश की बहनों को विशेष तोहफा मिलेगा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा
 
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कुछ समय पहले ही घोषणा किया है कि जुलाई में 1250 रुपए के साथ ही महिलाओं को 250 रुपए का शगुन मिलेगा। पहली बार लाडली बहनों के अकाउंट में 1250 रुपए की राशि भेजी जाएगी इसके बाद ₹250 राखी के शगुन के रूप में भेजा जाएगा यानी कि इस बार महिलाओं के खाते में दो बार पैसे आएंगे।
इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा। 26वीं किस्त की राशि 10 से 15 जुलाई के बीच कभी भी जारी की जा सकती है।
 दीपावली से हर महीने मिलेंगे ₹1500 
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अभी कुछ समय पहले ही इंदौर से ऐलान किया है कि दीपावली 2025 से लाडली बहन योजना के हितग्राहियों को हर महीने ₹1500 की राशि दी जाएगी। आने वाले समय में इस योजना की राशि बढ़ाकर ₹3000 तक किया जा सकता है।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुरू की थी लाडली बहना योजना
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई थी। साल 2023 में इस योजना की शुरुआत हुई थी और इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है ताकि उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके।
 इस योजना की राशि 1250 वर्ष तक की महिलाओं को दिया जाता है। पहली किस्त के रूप में 10 जून 2023 को ₹1000 जारी किया गया था जिसके बाद धीरे-धीरे योजना की राशि बढ़ने लगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि आने वाले समय में योजना की राशि बढ़ाकर ₹3000 कर दी जाएगी।