मध्य प्रदेश में दो एकड़ जमीन पर पौधे लगाने पर मिलेगा 2 लाख रुपए अनुदान
प्रधानमंत्री के द्वारा एक पेड़ मां के नाम लगाने के आह्वान के बाद मध्य प्रदेश सरकार पौधारोपण के लिए चलाएगी दो योजना। यह योजना गंगोत्री और एक बगिया मां के नाम से संचालित की जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं के आर्थिक स शक्तिकरण के लिए एक बगिया मां के नाम योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना में महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम किया जाएगा और उनके जरिए ही इस योजना को शुरू किया जाएगा।
इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला या उसके परिजनों के नाम पर जमीन होनी आवश्यक है। एक बगिया मां के नाम योजना में फलदार पौधों का रोपण कार्य प्रदेश में 15 अगस्त से शुरू किया जाएगा। जो एक महीने चलेगा। मध्य प्रदेश सरकार ने तय किया है कि मनरेगा के माध्यम से मध्य प्रदेश की 30000 से अधिक स्वयं सहायता समूह की पात्र महिलाओं के द्वारा उनकी निजी भूमि पर 30 लाख से अधिक फलदार पेड़ लगाए जाएंगे।