{"vars":{"id": "115716:4925"}}

DA Hike: मप्र के 12 लाख सरकारी कर्मचारियों की हो गई बल्ले-बल्ले, वेतन में होगा 4 हजार से अधिक का इजाफा 

मप्र सरकार द्वारा आदेश जारी करने के बाद अब सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अप्रैल महीने की सैलरी के साथ देने के लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। मोहन यादव सरकार की मंजूरी मिलने के बाद अब प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को 55 प्रतिशत की जगह 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। इसके अलावा कर्मचारियों को एरियर का लाभ जुलाई 2025 से लेकर मार्च 2026 तक का दिया जाएगा।
 

DA Hike MP: मप्र के लाखों कर्मचारियों को मोहन यादव सरकार ने बड़ी सौगात दी है। सरकार की फैसले के बाद प्रदेश के लगभग 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों की सैलरी ऑफ़ पेंशन में भारी इजाफा होगा। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike MP) में 3% बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। इसके अलावा सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों को महंगाई राहत (DR) देने का आदेश भी जारी कर दिया गया है। सरकार की फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। 

अप्रैल के वेतन के साथ मई में मिलेगा बढ़ा हुआ पैसा

मप्र सरकार द्वारा आदेश जारी करने के बाद अब सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (DA Hike) अप्रैल महीने की सैलरी के साथ देने के लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। मोहन यादव सरकार की मंजूरी मिलने के बाद अब प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को 55 प्रतिशत की जगह 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता  (DA Hike MP) मिलेगा। इसके अलावा कर्मचारियों को एरियर का लाभ जुलाई 2025 से लेकर मार्च 2026 तक का दिया जाएगा। एरियर की राशि कर्मचारियों को 6 किस्तों में (मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर) में दी जाएगी। वहीं प्रदेश के लाखों पेंशनर्स को यह लाभ 1 जनवरी 2026 से दिया जाएगा।

कर्मचारियों की सैलरी में होगा 4 हजार रुपए से अधिक का इजाफा

प्रदेश की मोहन यादव सरकार द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते  (DA Hike MP) में बढ़ोतरी करने के बाद प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को मिलने वाले मासिक वेतन में अधिकतम 4 हजार रुपए से अधिक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में सरकार द्वारा DA और DR में बढ़ोतरी से सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले मासिक वेतन में लगभग 450 रुपए से लेकर 4,500 रुपए तक बढ़ोतरी  (DA Hike MP) होने का अनुमान है। इसके अलावा बढ़े हुए एरियर का भी कर्मचारियों को बंपर लाभ मिलेगा। जानकारी के अनुसार सरकारी कर्मचारियों को एरियर बढ़ने के बाद लगभग 4 हजार रुपए से लेकर 38 हजार रुपए तक का लाभ मिल सकता है। (DA Hike MP)