{"vars":{"id": "115716:4925"}}

खुशखबरी! जुलाई में इस दिन जारी होगी लाडली बहना योजना की 26वीं किस्त, खाते में आएंगे ₹1500 

 

 मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना लाडली बहना योजना महिला उत्थान के लिए शुरू किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आगे बढ़ाना है ताकि वह छोटी-छोटी जरूरत के लिए दूसरों पर निर्भर ना रहे।


 जुलाई में जारी होगी योजना की 26वीं किस्त 


जुलाई के महीने में लाडली बहना योजना की 26वीं किस्त जारी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 10 से 15 जुलाई के बीच लाडली बहना योजना की 26वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।


 इस बार ₹250 मिलेंगे एक्स्ट्रा 

 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा किया है की लाडली बहनों को इस बार 250 रुपए तोहफा के रूप में दिया जाएगा। रक्षाबंधन को लेकर लाडली बहनों के खाते में ₹250 एक्स्ट्रा भेजा जा रहा है।


 खाते में आएंगे ₹1500 


 हर महीने लाडली बहनों के खाते में 1250 रुपए आते हैं लेकिन इस बार 250 रुपए बढ़कर मिलेगा। लाडली बहनों के अकाउंट में ₹1500 भेजा जाएगा।

 दिवाली से हर महीने लाडली बहनों के खाते में आएगे ₹1500


 दिवाली से हर महीने लाडली बहनों के खाते में ₹1500 ट्रांसफर किया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि समय के साथ लाडली बहना योजना की राशि में बढ़ोतरी की जाएगी। 


 2026 तक 3000 हो सकती है योजना की राशि


 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि समय के साथ इस योजना की राशि में बढ़ोतरी की जाएगी। 2026 तक लाडली बहन योजना की राशि ₹3000 तक हो सकती है।


 पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुरू की थी यह योजना


 लाडली बहना योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा किया गया था। पहले इस योजना के अंतर्गत हर महीने लाडली बहनों के खाते में ₹1000 की राशि ट्रांसफर की जाती थी, लेकिन बाद में योजना की राशि बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया।