{"vars":{"id": "115716:4925"}}

निर्माणधीन कुआं के धंसकने से 5 लोगों की मौत, जेसीबी की मदद से बाहर निकालने की कोशिश जारी

 
पन्ना,26 मई (इ खबर टुडे ) । पन्ना में अजयगढ़ में निर्माणधीन कुआं के धंसकने से 5 लोग दबे गए हैं। यह हादसा बीहरपूवा में हुआ है। निर्माणधीन कुआं के धंसकने से 5 लोगों की दबने से मौात हो गई है।

प्रशासन मौके पर, मिट्टी निकालने का कार्य शुरू
दो घंटे से निकलने के प्रयास किये जा रहे हैं। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मिट्टी निकालने का कार्य शुरू किया है।तीन शवों को निकाला गया है। दो जेसीबी से खुदाई कर बाकी करके निकाला जा रहा है।

ग्राम पंचायत खुदवाया रही थी कुंआ
ग्राम पंचायत द्वारा यह कुआं खुदवाया जा रहा था। सूचना मिलने पर कलेक्टर और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।