{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Guna News: किसानों को दी कृषि तकनीकों की जानकारी

 

Guna News: भारत सरकार एवं मप्र शासन द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन 29 मई से 12 जून तक किया जा रहा हैं। शुक्रवार को गुना के तिल्ली खेडा, छिपोन, दुरढुरू, विकासखंड बमौरी के फतेहगढ़, भिडरा, कुड़का विकासखंड चांचौड़ा के ऊपरी, गोल्याऔहेडा, खटकिया, विकासखंड आरोन के बारोद, सालय, रोरिया तथा विकासखंड राघौगढ़ के रामनगर, नोहर, सावतखेडी ग्राम पंचायतों में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा उक्त अभियान में कृषकों को स्वाईल हेल्थ कार्ड के बारे में जानकारी दी गयी तथा मिट्टी नमूना लेने कि सही विधि के बारे में विस्तृत रूप से समझाया गया तथा स्वाइल हेल्थ कार्ड वितरण किय। कृषकों को मक्का फसल की उन्नत तकनीक एवं नवीन हायब्रिड किस्मों के बारे में बताया गया।