{"vars":{"id": "115716:4925"}}

बारिश थमने के बाद खेतों में लौटे किसान, फसल की देखभाल में जुटे

 

Barwani News: कई दिनों तक लगातार बारिश के बाद अब दो दिन से मौसम साफ हो गया है। इससे किसानों को राहत मिली है और वे फिर से खेतों में काम करने लगे हैं। मक्का और सोयाबीन की फसलों में खरपतवार हटाने और कीटनाशक छिड़काव का काम जोरों पर है। सुरानी के किसान पन्नालाल सेनानी ने बताया कि पहले इतने पानी की वजह से खेत में जाना मुश्किल था, लेकिन अब मौसम साफ होने पर फसल की देखभाल कर रहे हैं।

खुरमाबाद के किसान गेंदराम ने बताया कि इस समय सोयाबीन में कीट और फफूंद का खतरा रहता है, इसलिए कीटनाशक छिड़काव जरूरी है। खेतों में नमी बनी होने से फसल के बढ़ने के लिए यह सही समय है। किसानों का मानना है कि अगर अगले कुछ दिन मौसम अच्छा रहा तो खरीफ फसलें तेजी से बढ़ेंगी और अच्छी पैदावार होगी। क्षेत्र के बलखड़, रामगढ़ी, खापरखेड़ा जैसेगांवों में भी खेती का काम शुरू हो चुका है।