मप्र के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की हो गई बल्ले-बल्ले, इस महीने मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता
DA Hike: मप्र प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मोहन यादव सरकार ने बड़ी सौगात दी है। हाल ही में मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा प्रदेश के लाखों कर्मचारी के डीए (महंगाई भत्ता) में 3% वृद्धि की घोषणा की थी। जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से करने जा रही है। मप्र शासन में कार्यरत एक अधिकारी के अनुसार प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की योजना को मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद विभाग द्वारा इसे 1 जुलाई 2025 से लागू करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस प्रक्रिया के तहत 1 जुलाई 2025 से लेकर 31 मार्च 2026 तक बीते 8 महीनों का बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मई से अक्टूबर 2026 तक 6 किस्तों में दिया जाएगा। यानी प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सरकार द्वारा की गई महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की बकाया राशि का भुगतान अप्रैल से ना करके मई महीने से शुरू किया जाएगा।
प्रदेश के 10 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा लाभ
मप्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते (DA Hike MP) में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद प्रदेश के लाखों कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है। एक अनुमान के अनुसार सरकार की इस घोषणा से मध्य प्रदेश राज्य के लगभग 7 लाख सरकारी कर्मचारियों और तीन लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा दूसरी तरफ प्रदेश में सरकार द्वारा कर्मचारियों को मिलने वाली महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike) के बाद मप्र शासन पर लगभग 2500 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ बढ़ जाएगा। इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 1 जनवरी, 2025 से 31 मार्च, 2026 के बीच की अवधि की बकाया राशि का भुगतान एकमुश्त किया जाएगा। बता दें कि सरकार द्वारा किए गए इस संशोधन के बाद सातवें वेतन आयोग के तहत राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 58% हो गया है। (DA Hike MP)